Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिसकर्मी पर कार चालक से मारपीट का आरोप:युवक के दोनों हाथ टूटने; घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में गाड़ी की टक्कर के बाद एक पुलिसकर्मी पर कार चालक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे कार से खींचकर पीटा, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट आ गई। इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी शमीम अख्तर के अनुसार, रविवार 15 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे वह नानी होटल के सामने से चंदन रोड की ओर अपनी कार मोड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही मारुति स्विफ्ट कार (UP32PE 6792) से मामूली टक्कर हो गई। पीड़ित का आरोप है कि स्विफ्ट कार चला रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। टक्कर के बाद वह गाली-गलौज करते हुए उनके पास पहुंचा और उन पर गाड़ी टक्कर मारने का आरोप लगाने लगा। इसके बाद उसने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और हाथ मरोड़ते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। शमीम का कहना है कि मारपीट में उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाला व्यक्ति फरहान नाम का पुलिसकर्मी है, जो इंदिरानगर थाने में तैनात बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 112 पर कॉल की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसे उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़ित के मुताबिक घटना की डैशकैम रिकॉर्डिंग और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा। वहीं इंदिरानगर पुलिस का कहना है कि मामले में पहले जांच की जाएगी, उसके बाद मेडिकल कराया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी हो रही है, इसलिए वह खुद बलरामपुर अस्पताल जाकर मेडिकल परीक्षण करा रहा है। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सफाई मित्र सुरक्षा की अनदेखी:नाले में उतरकर सफाई करते दिखे कर्मचारी, नगर आयुक्त बोले- ये हमारे वर्कर नहीं
    Next Article
    रायबरेली में भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला:अज्ञात बाइक सवारों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment