Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पारा 43 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन:अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3°C ज्यादा, हवा के गर्म थपेड़ों से परेशानी

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। दोनों ही तापमान इस सीजन के अब तक के सबसे अधिक स्तर पर पहुंचे हैं। अधिकतम आर्द्रता 51 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई। आज सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी। दोपहर 12 बजे तापमान 42°C पार हो गया। भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। उमसभरी गर्मी के बीच गर्म हवा के थपेड़े चल रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए- शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान अभी तक सीजन में सबसे अधिक 42.9 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 56 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 15 फीसदी दर्ज हुआ। 27 अप्रैल के बाद लू से मिलेगी राहत मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में 26 और 27 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। मई की शुरुआत में रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 28 अप्रैल से लू से राहत मिलने की उम्मीद है। ------------------------------------- ये जरूरत की खबर भी पढ़िए- इन 9 चीजों के बिना घर से न निकलें, निकलने से पहले करें ये तैयारी गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। बाहर ऐसी लू चल रही है मानो सूरज गुस्से में बैठा आग उगल रहा हो। ऐसे में कौन घर से बाहर निकलना चाहता है। लेकिन कई बार काम की वजह से लोगों को मजबूरन तपती गर्मी में बाहर जाना ही पड़ता है। कुछ लोगों का जॉब भी फील्ड वर्क वाला होता है। और कुछ नहीं तो घर से दफ्तर और दफ्तर से घर की दूरी तो तय करनी ही पड़ती है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    सुल्तानपुर में डॉक्टर के घर लाखों की चोरी:एसपी कार्यालय से 100 मीटर दूर वारदात, जेवर-नकदी गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment