Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रचार एजेंसी से होगी वसूली:नगर निगम ने गोमतीनगर-हजरतगंज से होर्डिंग हटवाई, विज्ञापन का पैसा नहीं जमा किया

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने शनिवार को विज्ञापन शुल्क नहीं जमा करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गोमीनगर के विभूतिखंड, पिकप चौराहे, पॉलीटेक्निक के साथ में हजरतगंज, बालू अड्‌डे पर होर्डिंग हटाकर विज्ञापन एजेंसियों को निगम ने नोटिस जारी किया। नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के आदेश पर नगर निगम के प्रचार विभाग ने लाइसेंस फीस जमा न करने वाले बड़े बकायदारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। प्रचार विभाग ने किया निरीक्षण प्रचार विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि मेसर्स राज एसोसिएट्स, मेसर्स सेनर्जी एड, मेसर्स रिजल्ट एड और मेसर्स समीदा द्वारा नगर निगम की निर्धारित प्रचार शुल्क राशि जमा नहीं की गई थी, जबकि उनके विज्ञापन फ्लेक्सो और होर्डिंग्स सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने अभियान चलाकर यह एक्शन लिया है। एजेंसियों से पोस्टर हटाने की भी होगी वसूली अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया- नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विज्ञापन प्रदर्शन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य है। बिना शुल्क जमा किए या अनुमति के विज्ञापन प्रदर्शित करना नियमों के विरुद्ध है। इस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एडवर्रटाइर्जस से अपील की कि वे जल्द ही अपना लाइसेंस शुल्क जमा करें। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा नहीं किया गया तो प्रचार सामग्री के साथ-साथ संबंधित होर्डिंग भी हटा दिए जाएंगे। होर्डिंग हटाने में आने वाला पूरा खर्च संबंधित एडवर्रटाइर्जस से ही वसूला जाएगा। इसके साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बच्चा तार में उलझकर गिरा, मौत:बुटवल पावर ग्रिड लाइन खींचते समय फंसा, खेलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    रामपुर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव संपन्न:आठ संवैधानिक पदों पर नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment