Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव संपन्न:आठ संवैधानिक पदों पर नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    10 hours ago

    1

    0

    डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा रामपुर का द्विवार्षिक चुनाव जिला अस्पताल परिसर की तृतीय बिल्डिंग के सभागार में शांतिपूर्ण और निर्विरोध संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रांतीय निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आठों संवैधानिक पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर हरीश चंद धोनी को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सैय्यद नावेद इकबाल, उपाध्यक्ष पद पर दानिश कमाल, जिला मंत्री दीपक त्यागी, संयुक्त मंत्री राधेश्याम पाल, संगठन मंत्री अमित मसूद खान, कोषाध्यक्ष आरिफ मसूद खान तथा संप्रेक्षक के रूप में तीरथ सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संदीप बडोला (चेयरमैन, फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश) तथा जिला अस्पताल के सीएमएस बृजेश चंद सक्सेना मौजूद रहे। चुनाव प्रेक्षक के तौर पर प्रांत से नियुक्त हेमंत चौधरी (सचिव, मुरादाबाद मंडल) और चुनाव अधिकारी आर.बी. लाल गंगवार की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रचार एजेंसी से होगी वसूली:नगर निगम ने गोमतीनगर-हजरतगंज से होर्डिंग हटवाई, विज्ञापन का पैसा नहीं जमा किया
    Next Article
    बागपत के पंचायत सचिव की जहरीला पदार्थ सेवन से मौत:गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment