Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पार्क में कुत्ते को घूमाने को लेकर मारपीट:सफारी से पहुंचे हमलावर, घर में घुसकर महिला को पीटा; बेहोश हुई

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही इलाके में पार्क में कुत्ते को घुमाने और शौच कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। घर से खींचकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित पक्ष ने इंदिरा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संस्कृति इन्क्लेव निवासी पीड़िता ने बताया उनके घर के पीछे स्थित पार्क में कॉलोनी निवासी अजय जायसवाल की बड़ी बेटी रात करीब 8:21 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी और उसे शौच करा रही थी। सार्वजनिक पार्क में जानवरों के प्रवेश पर रोक होने का हवाला देते हुए पीड़िता ने इस घटना की फोटो खींचकर कॉलोनी के व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दी। सफारी से महिला के घर पहुंचे हमलावर आरोप है कि इस बात से नाराज होकर रात करीब 10 बजे अजय जायसवाल की दोनों बेटियां, उनकी पत्नी, एक पुरुष व महिला मित्र सफारी गाड़ी से अर्चना के घर पहुंच गए। सभी लोग गेट पीटते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने गेट खोला तो आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्हें बाल पकड़कर घसीटा। लात-घूंसों से पीटा। एक युवक ने उनके सीने पर जोरदार वार किया। पीड़िता ने अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। घटना के दौरान शोर सुनकर जब उनके पति बाहर आए। तब तक आरोपी उन्हें बुरी तरह पीटकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में वह बेहोश हो गई थीं। होश आने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान- साहिल को देखते ही आक्रोशित हुए सौरव के परिजन:नीला ड्रम हत्याकांड में मृतक की मां बोली- 50000 महीना देता था फिर भी मरवा दिया मेरा बेटा
    Next Article
    दो सगी बहनों को भगाने वाले दो युवक गिरफ्तार:औरैया से शाहजहांपुर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं युवतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment