Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:5 युवकों ने हमला किया, 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। सी-567 इंदिरा नगर निवासी आकाश चौधरी ने बताया- उनके परिवार का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा है। इस रंजिश के चलते बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके भाई विकास चौधरी पर हमला कर दिया गया। युवक पर फायर किया तहरीर के मुताबिक मोहम्मद आलम, कौसर खान उर्फ दिलावर, आर्यन उर्फ टुनतुन, शादाब गाजी और फैज अली रिजवी के कहने पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। गोली विकास चौधरी के पैर में लगते-लगते बची। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकी दी घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाना इंदिरा नगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल की महिला फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में लिव इन में रहती थी, 12 दिन पहले आई कानपुर से, इंस्टाग्राम से हुई थी जान पहचान
    Next Article
    Thalapathy Vijay And Trisha Krishnan Video: तलाक की खबरों के बीच तृषा संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थलापति विजय, देख फैंस हैरान- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment