Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर की गई जानलेवा फायरिंग के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इंदिरानगर के दीनदयाल पुरम, तकरोही निवासी आकाश चौधरी ने 5 मार्च को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि कौशर खान उर्फ दिलावर और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई विकास चौधरी पर फायरिंग कर दी। गोली विकास की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। गुरुवार रात करीब 11:15 बजे पुलिस ने तकरोही स्थित हर्ष विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद आलम (22) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानस सिटी स्थित पावर हाउस के पास से टीकैतगंज, थाना कुर्सी (बाराबंकी) निवासी मोहम्मद रेहान (21) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कोई काम नहीं करते हैं। जांच में सामने आया कि मोहम्मद आलम के खिलाफ पहले से भी मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले पर अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त:एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात
    Next Article
    अयोध्या की 114 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित:मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment