Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की 114 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित:मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई घोषणा

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के 11 विकास खंडों की कुल 114 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने पर सहमति बनी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 11 विकास खंडों से 114 ग्राम पंचायतों का चयन टीबी मुक्त घोषित करने के लिए किया गया था। इन ग्राम पंचायतों का सत्यापन एडी पंचायत, एसटीएस/एसटीएलएस और मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधिकारियों की संयुक्त टीम ने किया। सत्यापन समिति ने निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के बाद सभी 114 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की सहमति दी। घोषित की गई 114 ग्राम पंचायतों में से 95 को कांस्य पदक, 14 को रजत (सिल्वर) और 5 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण (गोल्ड) श्रेणी के लिए चुना गया है। बैठक में टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राज्य स्तर से आए प्रतिनिधि डॉ. रजनीकान्त ने 'निक्षय मित्र' योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रति 1000 आबादी पर 30 बलगम जांच, एक या उससे कम मरीज, 85 प्रतिशत उपचार सफलता दर, 60 प्रतिशत यूडीएसटी, 50 प्रतिशत डीबीटी तथा निक्षय मित्र द्वारा कम से कम एक पोषण पोटली उपलब्ध कराना शामिल है। बैठक के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति अयोध्या तथा राज्य क्षय रोग अधिकारी को शीघ्र भेजी जाए। इस समीक्षा बैठक में डॉ. पी.के. गुप्ता उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीसी अनंत प्रताप सिंह, डीपीटीसी रमनीश मिश्रा सहित सभी टीबी यूनिट के एसटीएस, एसटीएलएस, डीईओ रामानुज, वरिष्ठ सहायक शिवकुमार और विवेक कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
    Next Article
    मऊ में ई-लॉटरी से 10 किसानों का चयन:आधुनिक कृषि यंत्र मिले, खेती होगी आसान और उत्पादक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment