Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले पर अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त:एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

    21 hours ago

    1

    0

    औरैया के फफूँद कस्बे में नाले की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। सदर औरैया के उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध करने वालों को नियंत्रित किया गया। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, फफूँद स्थित आराजी दरगाह की गाटा संख्या 1414 राजस्व अभिलेखों में नाले की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल ने इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। बताया गया कि सहदेव ने जब निर्माण कार्य शुरू किया था, तब प्रशासन ने उसे रोक दिया था। इसके बावजूद, उसने होली पर्व की छुट्टियों के दौरान दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और काफी हद तक पक्का निर्माण कर लिया। उपजिलाधिकारी को सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम 5 बजे प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत का स्टाफ भी कार्रवाई में शामिल था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और नालों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में शारदा सहायक नहर में डूबीं थी तीन बच्चियां:28 घंटे बाद भी नहीं लगा पता, SDRF का खोजबीन जारी
    Next Article
    लखनऊ में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment