Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश 'बाबूजी' को श्रद्धांजलि:22वीं पुण्यतिथि पर सादगी और सम्मान के साथ याद किया गया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को सादगी और सम्मान के साथ एक ऐसी शख्सियत को याद किया गया, जिनकी पहचान राजनीति में ईमानदारी और सिद्धांतों के लिए रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य मार्गदर्शक राम प्रकाश जी ‘बाबूजी’ की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय 29-बी विधायक निवास, दारुलशफा में हुआ। सभा की शुरुआत श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जहां मौजूद लोगों ने बाबूजी के योगदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े रहे इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भावुक शब्दों में कहा कि राम प्रकाश सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व की पाठशाला थे। वे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े रहे और स्वदेशी विचारधारा के मजबूत समर्थक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा और कार्यकर्ताओं को स्नेह व मार्गदर्शन देने में कभी कमी नहीं की। बंसल ने कहा कि बाबूजी ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री जैसे बड़े पदों पर रहते हुए भी कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके जीवन पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा, यही वजह है कि उन्हें आज भी राजनीति के संत के रूप में याद किया जाता है। मार्गदर्शन की बड़ी भूमिका रही उन्होंने आगे कहा कि आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें बाबूजी की प्रेरणा और मार्गदर्शन की बड़ी भूमिका रही है। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, हिना सिराज खान, सनत गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल, सुनीत साहू, शुभम मौर्या, दिव्यांश गोयल और राहुल कुमार सहित कई व्यापारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार लापता:घर से अस्पताल जाने के लिए निकले थे, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    बागपत में मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मिला हितलाभ:कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 150 श्रमिक हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment