Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रवचन देने के बाद योगी से मिले राधास्वामी:बाबा गुरिंदर और जसदीप ने किया सत्संग, बोले- कुछ समय भजन जरूर करें

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में दो दिन तक प्रवचन करने के बाद राधास्वामी बाबा गुरिंदर सीएम योगी से मिले। दो दिनों में पहले दिन शनिवार को बाबा गुरिंदर सिंह और दूसरे दिन रविवार को हुजूर जसदीप सिंह ने लोगों को सत्संग में प्रवचन दिए। हुजूर जसदीप ने कहा- कुछ समय भजन जरूर करें। केवल सत्संग में आकर बैठ जाना ही काफी नहीं है। प्रवचन मोहनलालगंज के माधव खेड़ा में स्थित राधास्वामी सत्संग स्थल चला। इसमें दोनों दिन करीब 2-2 घंटे तक सत्संग कर जीवन की असलियत और भजन-सिमरन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। हुजूर ने कहा कि यह शरीर नश्वर है और एक दिन मिट्टी में मिल जाना है। शरीर बिना आत्मा के केवल पुतला है जैसे किसी कार से इंजन निकाल लिया जाए तो वह सिर्फ खाली ढांचा रह जाती है, उसी प्रकार आत्मा के बिना शरीर केवल पुतला मात्र है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के कारण खुद को देश और धर्मों में बांट बैठा है, जबकि सच्चाई यह नहीं है। इंसान इस संसार को स्थायी मानकर बैठ गया है, जबकि मालिक ने उसे कुछ समय के लिए सीखने और फिर अपने असल धाम लौटने के लिए भेजा है। सत्संग में आकर बैठ जाना काफी नहीं हुजूर जसदीप सिंह गिल ने कहा कि केवल सत्संग में उपस्थित होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यहां से मिली सीख को जीवन में उतारना आवश्यक है। यदि हम अमल नहीं करेंगे तो आध्यात्मिक उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम कुछ घंटे भजन-सिमरन के लिए अवश्य निकालने चाहिए। हम दैनिक कार्यों के लिए समय निकाल लेते हैं, लेकिन जब सिमरन की बारी आती है तो थकान का बहाना बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक अनुशासन अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। जीवन में कुछ भी नई चीज करनी हो तो गुरु शिक्षक होना चाहिए। तुलसी साहब की वाणी से प्रेरणा लेनी चाहिए। सत्संग स्थल पर 3 एसीपी समेत पुलिस बल तैनात रहा सत्संग स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन एसीपी, आठ इंस्पेक्टर और दो महिला इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। दिन में 97 दरोगा और रात में 12 दरोगा ड्यूटी पर लगाए गए। इसके अलावा 150 से अधिक सिपाही व लगभग 50 से ज्यादा सिपाही सादी वर्दी में तैनात रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। मोबाइल काउंटर से बस सेवा तक इंतजाम रहे सत्संग स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। कई स्थानों पर अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए, वहीं लंगर के लिए अलग पंडाल तैयार किए गए थे। मोबाइल जमा कराने के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। पेयजल के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए। सत्संग समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चारबाग जाने के लिए बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में हनीट्रैप में 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार:प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बोली-मेरे पति के कपड़े जबरन उतारकर अश्लील वीडियो बनाई,3 लाख रुपए मांगे
    Next Article
    बागपत में त्योहारों से पहले सुरक्षा बैठक:एसपी सूरज राय ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment