Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पतझड़, सुबह से चल रही तेज हवा:सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा गर्म रहा मौसम, एयर क्वालिटी सुबह से यलो जोन में

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन में पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस बीच 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी सुबह से चल रही। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पतझड़ के बीच तेज हवा चल रही है। सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 124 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 78 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 16 फीसदी रहा। तेज हवा के झोंके के बीच पतझड़ की स्थिति बनी रही। मार्च में सामान्य से गर्म रहेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों तक 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, और सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल-मई में लू के दिनों की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिये खामेनाई की याद में उमड़ी भीड़:ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीरें लेकर सड़क महिलाएं, पुतला फूंका
    Next Article
    अलीगढ़ में मस्जिदों को तिरपाल से ढका:2770 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 9 सेक्टरों में बांटा गया शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment