Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में दरोगा की मौत:अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैसरबाग थाने में तैनात दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनके सिर में चोट आई। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली महोबा के रहने वाले शिव राम (59) यूपी पुलिस में एसआई के पद पर तैनात थे। इस वक्त उनकी तैनाती लखनऊ के कैसरबाग थाने में थी। सोमवार रात ड्यूटी खत्म करके ठाकुरगंज स्थित अपने किराए के कमरे पर जा रहे थे। केजीएमयू वाली रोड पर पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनके गंभीर चोट आई। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और चार लड़कियां व पांच लड़के हैं। मामले में इंस्पेक्टर कैसरबाग का कहना है पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार:ऑटो चलाना छोड़ ज्यादा कमाई के लिए करने लगा था तस्करी
    Next Article
    नजीबाबाद में ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ का बड़ा घोटाला:करोड़ों लेकर फरार हुए ठग, दफ्तर पर ताला देख फूटा लोगों का गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment