Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नजीबाबाद में ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ का बड़ा घोटाला:करोड़ों लेकर फरार हुए ठग, दफ्तर पर ताला देख फूटा लोगों का गुस्सा

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले के नजीबाबाद में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर निवेश करवाने वाले एक कथित ऑनलाइन बिजनेस नेटवर्क का बड़ा घोटाला सामने आया है। ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ नाम से संचालित इस नेटवर्क के संचालक नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों से करोड़ों रुपये इकट्ठा कर फरार हो गए। जब निवेशकों को ठगी का पता चला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार्यालय के साथ-साथ एक आरोपी के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और पीड़ितों से शिकायत देने को कहा है। ऑफिस पर ताला लटका मिला, मच गया हड़कंप मंगलवार को हर्षवाड़ा बाईपास मार्ग पर स्थित ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ के कार्यालय पर ताला लटका मिला। देखते ही देखते दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को जब यह पता चला कि कंपनी से जुड़े लोग अचानक गायब हो गए हैं, तो वहां हंगामा शुरू हो गया। मोटे मुनाफे का झांसा देकर जुटाए करोड़ों पीड़ितों का आरोप है कि इस नेटवर्क के संचालकों ने बिजनेस में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से पैसा लिया। शुरुआत में निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए एक लाख रुपये पर करीब पांच हजार रुपये मासिक मुनाफा दिया जाता था। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी। रमजान में बढ़ाया मुनाफा, लोगों ने लगा दी बड़ी रकम बताया जा रहा है कि रमजान के महीने में निवेश बढ़ाने के लिए ठगों ने मुनाफे का लालच और बढ़ा दिया। एक लाख रुपये पर नौ हजार रुपये प्रति माह देने का दावा किया गया। अधिक मुनाफे के लालच में कई लोगों ने अपनी बचत और उधार तक लगाकर बड़ी रकम निवेश कर दी। नजीबाबाद से मुंबई तक फैला था नेटवर्क जानकारी के अनुसार इस गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से लेकर महाराष्ट्र के मुंबई तक फैला हुआ था। निवेशकों को बताया जाता था कि उनका पैसा मुंबई में बड़े बिजनेस में लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई के घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड स्थित मोहित पाटील नगर में भी ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल’ का मुख्य कार्यालय था, जिसे बंद कर वहां से भी संचालक फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा जब लोगों को ठगी का अहसास हुआ तो कई निवेशक हर्षवाड़ा बाईपास स्थित एक आरोपी के घर पहुंच गए। घर बंद मिलने पर कुछ लोगों ने ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान उठाने लगे। इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब 400 करोड़ की ठगी का अनुमान, पुलिस जांच शुरू स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। ठगों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों से लिखित शिकायत देने को कहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में दरोगा की मौत:अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे
    Next Article
    महराजगंज में धान खरीद को लेकर डील का VIDEO:एमओ और मिल संचालक के बीच धान खरीद को पोर्टल पर दर्ज कराने की बातचीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment