Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार:ऑटो चलाना छोड़ ज्यादा कमाई के लिए करने लगा था तस्करी

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतुल के रूप में हुई है, जो रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसे हरदोई बाईपास स्थित एक मैरिज लॉन के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से गांजे की दर्जनों पुड़िया बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, अतुल पहले ऑटो चलाने का काम करता था। उसने पूछताछ में बताया कि अधिक कमाई के लालच में उसने पिछले तीन-चार दिनों से गांजे की तस्करी शुरू कर दी थी। आरसी मिशन थाना पुलिस को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में पुड़ियों में गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी और घेराबंदी की, जिसके बाद अतुल को राह चलते गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अतुल ने पुलिस को बताया कि उसे अजयपाल नामक एक व्यक्ति ने गांजा दिया था और ज्यादा कमाई का लालच दिया था। वह बेचे गए गांजे से मिलने वाले पैसों में से अजयपाल का हिस्सा निकालकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है और उसके द्वारा बताए गए अन्य नामों की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GRP प्रयागराज ने पंजाब के यात्री का गुम बैग लौटाया:आधे घंटे में नगदी, दस्तावेज सुरक्षित मिले; यात्री ने आभार जताया
    Next Article
    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में दरोगा की मौत:अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment