Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेलवे कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत:भाई ने लगाया पत्नी पर जहर देने का आरोप; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मदयगंज थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रिजवान अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीकेटी क्षेत्र का रहने वाला था और रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात था। मृतक रिजवान अली अपनी पत्नी सना खान के साथ डालीगंज स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था। दोनों ने साल 2016 में लव मैरिज की थी। मृतक के भाई शाहबाज अली ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके छोटे भाई की पत्नी सना खान खाने में जहर मिलाकर उनके भाई को देती थी, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ती रहती थी। उनका दावा है कि इसी कारण उसके बेटे की मौत हुई है। वही उनका आरोप है कि सना का किसी के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसको रास्ते से हटाना चाहते थे। वहीं, इस पूरे मामले में पत्नी सना खान का कहना है कि रिजवान अली शराब का आदी था और पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची मदयगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा:9 आरोपी गिरफ्तार, 76,850 रुपये नकद बरामद
    Next Article
    10 नामित पार्षदों को अयोध्या महापौर ने दिलाई शपथ:70 तक पहुंची संख्या, रंजना सागर भावुक हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment