Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 नामित पार्षदों को अयोध्या महापौर ने दिलाई शपथ:70 तक पहुंची संख्या, रंजना सागर भावुक हुईं

    4 hours ago

    2

    0

    नगर निगम के नामित दस पार्षदों को सर्किट हाउस में समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। इसी के साथ पार्षदों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। शपथ के समय रंजना भावुक हो गईं। सोमवार को आयोजित समारोह में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता एवं शहर के संभ्रांतजन एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही उम्मीद जताई कि नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में नामित पार्षद अब निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगे। विकास की डगर पर अयोध्या को और तेजी से आगे ले जाने में योगदान देंगे। नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में अहं भूमिका करेंगे नामित पार्षदों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता एवं अर्चना द्विवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, निवृतमान उपसभापति राजेश गौड़, प्रकाश गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे कुन्नू मनोज जायसवाल रंजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रेलवे कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत:भाई ने लगाया पत्नी पर जहर देने का आरोप; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    अवैध नाले के विरोध में छात्रों और शिक्षकों का प्रदर्शन:गंदे पानी से खेल मैदान बना तालाब, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment