Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग:कूड़े की लपटों से AC में जोरदार ब्लॉस्ट, दमकल की 5 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में बुझाया

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बुधवार (15 अप्रैल) को मोती महल रेस्टोरेंट के थर्ड फ्लोर पर एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लपटें इतनी तेज थी की दूसरे फ्लोर पर चल रहे बैंक्विट हाल में रखा फर्नीचर का सामान जल गया। आग लगने की देखिए 2 तस्वीरें… कूड़े के ढेर में लगी आग आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास विवेक प्लाजा (प्लॉट नंबर K-17) के थर्ड फ्लोर पर संचालित मोती महल रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बाहर कूड़े के ढेर में आग लग थी। जिससे बाहर लगे एसी में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। एसी के आउटर यूनिट से उठी चिंगारी ने आग को तेजी से फैलाया। जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के किचन के पास से हुई। फर्नीचर और किचन का सामान जला मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह ने दो फायर टैंकर घटनास्थल पर भेजें। फायर सर्विस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों तरफ से होज पाइप बिछाकर आग को फैलने से रोका और बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ भी मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर फायर स्टेशन हजरतगंज और पीजीआई से एक-एक अतिरिक्त फायर टैंकर बुलाए गए। साथ ही चौक और इंदिरा नगर के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कुल पांच फायर टैंकरों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि भवन के दूसरे फ्लोर पर बैंक्वेट हॉल का फर्नीचर और किचन का सामान जल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस:किसानों ने बोरे की कमी, नीलगाय से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया
    Next Article
    बिना HSRP नंबर प्लेट गाड़ियों का नहीं बनेगा PUC:लखनऊ में आज से नया नियम लागू, 2 करोड़ से ज्यादा वाहन मालिक होंगे प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment