Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:60KM की रफ्तार से चलीं हवाएं, 3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बादलों की गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच 5 से 15 मिलीमीटर के बीच बारिश के आसार हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली कटौती हुई। गोमती नगर में लोहिया चौराहा पर सुंदरीकरण का स्ट्रक्चर उखड़ गया। सुबह 9 बजे बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। मौसम की 5 तस्वीरें देखिए… तेज आंधी के कारण बिजली हुई प्रभावित लखनऊ के एल्डिको चैंबर्स फीडर, विनीत खंड फीडर ,मंत्री आवास फीडर, विशेष खंड फीडर, इंडियन आयल फीडर, विभूति व्यरहाउसिंग फीडर ,फैजाबाद रोड फीडर, विभूति पिकअप फीडर सहित जानकीपुरम के अहबरनपुर के फीडर देर रात के समय में आंधी के चलते बंद कर दिया गया था। उमसभरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी भी हुई। 3 अप्रैल तक होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान-जम्मू कश्मीर क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव 31 मार्च के बाद कम हो गया। इससे मौसम का मिजाज बदला है। बारिश शुरू हो गई है। 3 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 2-3°C की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। यह स्थिति गर्मी की शुरुआत को तेज कर सकती है। खासकर पूर्वी यूपी में उष्ण लहरें ज्यादा दिनों तक प्रभावित कर सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 15 यात्री घायल:ड्राइवर और कंडक्टर घायल, इलाज के अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सिंचाई-विभाग पर ठेकेदारों ने लगाए आरोप:जिलाध्यक्ष बोले- स्थानीय ठेकेदारों की देनदारी बढ़ी, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment