Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रोटरी क्लब ने इंटरसिटी मीट 'प्रतिष्ठा' आयोजित की:50 क्लबों के 300 रोटेरियन शामिल, सेवा कार्यों को समाज तक पहुँचाने पर चर्चा

    12 hours ago

    1

    0

    रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के अंतर्गत रोटरी क्लब लखनऊ ने होटल नक्षत्र में इंटरसिटी मीट 'प्रतिष्ठा' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 50 रोटरी क्लबों से करीब 300 रोटेरियनों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रोटरी के सेवा कार्यों को समाज तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना था। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी समाज तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इससे रोटरी की सकारात्मक छवि और मजबूत होती है, साथ ही अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। रोटरी का प्रभाव और भी व्यापक हो सकता है मुख्य अतिथि आरटीएन बसुदेव गोलियन ने जोर दिया कि यदि रोटेरियन अपने सेवा प्रकल्पों को सही तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करें, तो रोटरी का प्रभाव और भी व्यापक हो सकता है। विशिष्ट अतिथि आरटीएन बिंदु सिंह ने जनसंपर्क और नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मजबूत सार्वजनिक छवि रोटरी के सेवा कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम के मेंटॉर पीडीजी राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि रोटरी की पहचान केवल सेवा कार्यों से नहीं बनती, बल्कि उन कार्यों को समाज तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने से बनती है। उन्होंने कहा कि जब समाज रोटरी के कार्यों को समझेगा, तभी अधिक लोग इस सेवा अभियान से जुड़ेंगे। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर लगभग 25 पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित कई वरिष्ठ रोटरी नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में होस्ट क्लब अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब सचिव मनिंदर सक्सेना, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, इंटरसिटी चेयरमैन श्याम पचौरी, सह-चेयरमैन अमरीश माथुर, सह मंडलाध्यक्ष पीयूष सिंह, अजय टंडन और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा में भारत-नेपाल सीमा बैठक आयोजित:गैंडों के संरक्षण, सीमा समन्वय पर बनी रणनीति
    Next Article
    संभल में सपाईयों ने मनाई कांशीराम जयंती:कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 में पीडीए सरकार बनाने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment