Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुधवा में भारत-नेपाल सीमा बैठक आयोजित:गैंडों के संरक्षण, सीमा समन्वय पर बनी रणनीति

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व की गौरीफंटा रेंज में रविवार को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े वन अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उपनिदेशक जगदीश आर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें नेपाल के वन विभाग, एसएसबी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुधवा में गैंडों के पुनर्वास और उन्हें खुले में विचरण के लिए छोड़े जाने के बाद सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना था। अधिकारियों ने बताया कि दुधवा में गैंडा पुनर्वास परियोजना 1984 में पांच गैंडों के साथ शुरू हुई थी, जिनकी संख्या अब 50 से अधिक हो चुकी है। इस सफलता के बाद, 2018 में बेलरायां रेंज में दूसरा गैंडा पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया, जहां वर्तमान में छह गैंडे हैं। अब तक चार गैंडों को खुले में विचरण के लिए छोड़ा जा चुका है और इसी महीने छह और गैंडों को जंगल में छोड़ने की योजना है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में गैंडों के नए क्षेत्रों में जाने की संभावना को देखते हुए भारत और नेपाल के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि दुधवा टाइगर रिजर्व का लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है। इस सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए दोनों देशों के बीच सूचना एवं तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान, सीमा क्षेत्र में बेहतर संचार व्यवस्था विकसित करने, वन्यजीव सुरक्षा से संबंधित जानकारी समय पर साझा करने और संयुक्त कार्रवाई को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। इस कार्यक्रम में नेपाल के कैलाली और कंचनपुर के वन अधिकारी, शुक्लाफांटा के प्रतिनिधि, नेपाल पुलिस, सीमा शुल्क विभाग, एसएसबी की 39वीं बटालियन और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि शामिल हुए। दुधवा टाइगर रिजर्व के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में नेपाल से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल यादव ने कांशीराम जयंती पर सरकार को घेरा:पुलिस भर्ती प्रश्न पर बोले- सरकार समाज को बांटने का काम कर रही, ब्राह्मण का अपमान बताया
    Next Article
    लखनऊ में रोटरी क्लब ने इंटरसिटी मीट 'प्रतिष्ठा' आयोजित की:50 क्लबों के 300 रोटेरियन शामिल, सेवा कार्यों को समाज तक पहुँचाने पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment