Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी से 10 करोड़ की ठगी:बुलियन व्यापारी भाइयों के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी हमजा सिराज ने चौक सर्राफा बाजार के बुलियन कारोबारियों पर कारोबार में निवेश के नाम पर 10 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक पुलिस ने अमर सिंह और रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट निवासी हमजा सिराज कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया करीब दो साल पहले उनके दोस्त आरसी तिवारी ने उनका परिचय आरोपी भाइयों से कराया था। आरोपियों की चौक सराफा बाजार में बाहुबली बुलियन एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दुकान है। कारोबार विस्तार के नाम पर दोनों भाइयों ने उनसे निवेश करने का प्रस्ताव रखा और हर महीने तीन प्रतिशत मुनाफा देने का दावा किया। 2.60 करोड़ रुपए लौटाने की बात कही हमजा ने बताया कि आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 24 जून 2024 को 10 करोड़ रुपए बुलियन फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने नकद रकम की जगह 7.40 करोड़ रुपए का सोना कारोबार में लगाने और शेष 2.60 करोड़ रुपए लौटाने की बात कही। पीड़ित के अनुसार मौखिक सहमति के बाद 15 जुलाई 2024 को इस संबंध में अनुबंध भी किया गया। जिसकी अवधि अक्तूबर 2025 तक तय थी। आरोप है कि न तो उन्हें तय मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। यहां तक कि 2.60 करोड़ रुपए भी वापस नहीं किए गए। पुलिस आयुक्त से शिकायत की बार-बार रकम मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हुए इस्कॉन भक्ति कॉन्सर्ट में झूमे युवा:मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला का 'यूथ फेस्ट आरम्भ 2.0' था कार्यक्रम, सूरसदन में हुआ आयोजन
    Next Article
    फांसी लगा रहा हूं…डायल 112 पर कॉल कर बोला युवक:कन्नौज में मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment