Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में RPI(A) का शक्ति प्रदर्शन,महिला सम्मेलन से चुनावी शंखनाद:चुनावी रणनीति पर मंथन, संगठन मजबूती पर फोकस

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचकर महिला सम्मेलन और चुनाव प्रबंधन कार्यशाला को संबोधित किया। केसरबाग स्थित गाँधी प्रेक्षागृह और PWD के विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला सशक्तिकरण पर जोर, योजनाओं से जुड़ने की अपील गाधी प्रेक्षागृह में आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. आठवले ने महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। चुनावी रणनीति पर मंथन, संगठन मजबूती पर फोकस PWD स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन और चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मताधिकार के महत्व और संविधान की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व जस्टिस अग्रवाल ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया:दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान को 6,000 पुस्तकों का दान मिला
    Next Article
    इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई सीता नवमी:108 चांदी के कलशों से महाअभिषेक, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment