Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में गौवंशों के लिए भूसा बैंक अभियान:अब तक 15% लक्ष्य पूरा, किसानों से सहयोग की अपील

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिले में निराश्रित गौवंशों के लिए चारे की कमी को देखते हुए भूसा बैंक अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने 1 लाख 99 क्विंटल भूसा जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 15,376 क्विंटल भूसा एकत्र किया जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 15 प्रतिशत है। यह भूसा संग्रह अभियान 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न ब्लॉकों में चलाया गया। इसमें किसानों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और लगभग 165 क्विंटल भूसा दान किया। अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की गौशालाओं और निराश्रित गौवंशों के लिए चारा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए भूसा बैंक स्थापित कर व्यवस्थित भंडारण और वितरण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने किसानों से इस अभियान में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है, ताकि गर्मियों में गौवंशों को चारे की कमी न हो। जिले के 12 ब्लॉकों में भूसा बैंक को मजबूत करने के लिए 49 स्थायी और 10 अतिरिक्त केंद्र स्थापित करने की योजना है। इन केंद्रों से भूसा के संग्रहण और वितरण में सुविधा होगी। यह अभियान 31 मई 2026 तक जारी रहेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा सुनिश्चित किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:पेयजल, चारा और छाया की व्यवस्था की जांच की, गर्मी से बचाव के नहीं थे इंतजाम
    Next Article
    यूपी बोर्ड, मार्कशीट-सर्टिफिकेट करेक्शन पोर्टल 27 अप्रैल से शुरू:प्रधानाचार्य के जरिए होगा आवेदन, लास्ट डेट 6 मई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment