Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ₹400 करोड़ से होंगे विकास कार्य:सड़क, नाली, फुटपाथ और पेयजल की सुधरेगी व्यवस्था; दीपावली तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

    10 hours ago

    1

    0

    शहर में अवस्थापना निधि से 400 करोड़ रुपए से विकास कार्य को मंजूरी दी गई है। मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों पर मुहर लगी है। इसमें 100 से ज्यादा टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नाली, फुटपाथ, जल निकासी, मार्ग प्रकाश और पेयजल व कचरा प्रबंधन से जुड़े काम भी कराए जाएंगे। प्रस्तावों के मंजूरी के बाद अब टेंडर होगा। इसके बाद करीब एक महीने में काम शुरू हो जाएंगे। अवस्थापना व 15 वें वित्त मद का बजट कई महीने से आया हुआ है। मेयर और पार्षदों के बीच में जारी विवाद के चलते इसकी सूची फाइनल नहीं हो पाई थी। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि किस वार्ड में किस कार्य पर कितना बजट खर्च होगा। दो वर्ष पहले अवस्थापना निधि से कराए कार्यों के दौरान टेंडर में प्रतिस्पर्धा से हुई करीब 55 करोड़ रुपए की बचत से 50 नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। विकास कार्यों की निगरानी करेगी उपसमिति विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए उपसमिति भी बनाई गई है। इसमें नगर आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं। इनमें सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य अभियंता लखनऊ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण अभियंता नगर निगम और अवर अभियंता तकनीकी नगर निगम शामिल हैं। 10 करोड़ रुपए से दीपावली तक भरे जाएंगे गड्ढे मेयर ने कहा कि बारिश लगभग बंद हो गई है। ऐसे में अब सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके लिए अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 10 करोड़ रुपए का बजट इस पर खर्च होगा। दीपावली से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। शहर में इन सड़कों पर लिया जाएगा काम 2.34 करोड़ रुपए - कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड - फरीदीपुर मुख्य मार्ग से गोलू के होटल से होते हुए गुरुदयाल मार्केट से सरकारी स्कूल तक सड़क निर्माण 1.56 करोड़ रुपए - फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड - डूडा कॉलोनी में आंतरिक गलियों और मुस्कान पीसीओ से नटवीर बाबा मजार होते हुए गायत्रीनगर तक सड़क का निर्माण 1.32 करोड़ रुपए - मनकामेश्वर वार्ड - पुलिस लाइन के सामने से गोकरननाथ चौराहे से गुरुद्वारा रोड तक सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग का काम 1.22 करोड़ रुपए - पेपर मिल कॉलोनी वार्ड - गुरुद्वारे से लेकर बैरल नंबर एक होते हुए शहीद नवनीत राय पार्क तक सड़क निर्माण 1.10 करोड़ रुपए - हिंदनगर वार्ड - जयजगत पार्क के सामने स्थित सी-01 में गलियों, नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य 1.10 करोड़ रुपए - राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड - सरोजनीनगर सोसाइटी के पास से बिजनौर रोड मुख्य मार्ग तक सड़क और नाली का निर्माण 1 करोड़ रुपए - राजीव गांधी द्वितीय वार्ड - विरामखंड-4 की आंतरिक सड़कें बनाई जाएंगी 88.35 लाख रुपए - सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड - तपोवननगर में कृष्ण कुमार यादव के घर से काली माता मंदिर होते हुए मुनौव्वर बाग तक सड़क का काम 86 लाख रुपए - विवेकानंदपुरी वार्ड - साईं हैरिटेज अपार्टमेंट से सागर ब्रास बैंड तक सड़क निर्माण 82 लाख रुपए - भवानीगंज वार्ड - खालाबाजार में गलियों का निर्माण 76 लाख रुपए - अलीगंज वार्ड - सेक्टर-एफ में आंगन कैफै से टुंडे कबावी तक और गीता वस्त्रालय से जल आयोग ऑफिस तक सड़क निर्माण
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत, ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे बेटे
    Next Article
    गोरखपुर-लखनऊ मेंन लाइन पर बनेगा बाइपास:रेलवे प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, खजनी में बनेगा रेल पुल, सेवई बाजार में नया हॉल्ट स्टेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment