Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ₹4.73 करोड़ का गबन, दो अफसरों पर FIR:390 ज्यादा लोगों के भुगतान में हेराफेरी का आरोप, विभूतिखंड थाने में केस दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स कंपनी में करोड़ों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के सहायक प्रबंधक पीयूष चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने सहायक प्रबंधक (लेखा) वरुण अस्थाना और वरिष्ठ कार्यकारी अनिल कुमार के खिलाफ 4 करोड़ 73 लाख 20 हजार रुपए के गबन का केस दर्ज किया है। पीयूष ने बताया कि वरुण 2014 से और अनिल 2017 से कंपनी में कार्यरत थे। लंबे समय से भरोसे के चलते दोनों को वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। चार फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंतरिक ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि विक्रेताओं और किसानों के भुगतान के नाम पर कंपनी के खाते से निकाली गई रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की जा रही थी। 2019 से कर रहे थे गबन, खुद कबूली रकम ऑडिट के बाद दोनों से जवाब मांगा जाना था, लेकिन इससे पहले ही वरुण सात फरवरी से छुट्टी पर चला गया। वहीं, अनिल ने भी 10 फरवरी से निजी कारण बताकर अवकाश ले लिया। कंपनी के अनुसार, अगले दिन दोनों आरोपियों ने प्रबंध निदेशक जय कुमार अग्रवाल और अनुज कुमार अग्रवाल के सामने 2019 से गबन करने की बात कबूल की। अनिल ने करीब 2.5 करोड़ और वरुण ने 2 करोड़ रुपए गबन करने की बात मानी। यह रकम 390 विक्रेताओं के खातों से परिवहन शुल्क के 0.4% हिस्से के रूप में निकाली गई थी। कुछ रकम लौटाई, फिर संपर्क टूट गया कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने रकम लौटाने का भरोसा दिया। अनिल ने 12 फरवरी को 9 लाख और 14 फरवरी को 30 हजार रुपए लौटाए, जबकि वरुण ने 3.5 लाख रुपए जमा किए। इसके बाद अनिल संपर्क में रहा, लेकिन वरुण फरार हो गया। किसानों के खातों में दर्ज कर दिए थे अपने नंबर जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के रिकॉर्ड में 15 किसानों के नाम के आगे आरोपियों के बैंक खाते दर्ज थे। भुगतान न मिलने पर किसान शिकायत करते तो दोनों उन्हें बहाने बनाकर टाल देते थे। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने पति का गुप्तांग काटा:आगरा में अवैध संबंध का विरोध किया था, मकान मालिक ने दिया महिला का साथ
    Next Article
    Dhurandhar 2 ने सबसे तेज 1500 करोड़ के क्लब में एंट्री मारके रचा इतिहास, धरे रह गए ‘पुष्पा 2’-‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment