Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने पति का गुप्तांग काटा:आगरा में अवैध संबंध का विरोध किया था, मकान मालिक ने दिया महिला का साथ

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और मकान मालिक के साथ मिलकर अपने पति का गुप्तांग काट दिया। पति ने पत्नी के प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने बताया- मुझे शक था कि मेरी पत्नी का काफी समय से मकान मालिक के परिचित युवक से संबंध है। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरा प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।ॉ हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। पूरा मामला रुनकता थाना क्षेत्र का है। टिंकू से थे पत्नी के अवैध संबंध पीड़ित ने बताया- मैं मूल रूप से एटा के थाना सकीट थाना क्षेत्र का का रहने वाला हूं। सिकंदरा के रुनकता थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता हूं। मुझे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र के रहने वाले टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। मैंने इसका विरोध भी किया, लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया। गुप्तांग पर किया चाकू से वार आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बोली- पीड़ित बदल रहा बयान विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सियासी "हैट्रिक डे" निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन:कश्यप, गुर्जर, निषाद, पिछड़ा और अति पिछड़ा एकता महा सम्मेलन, सम्मान और अधिकार की लड़ाई
    Next Article
    लखनऊ में ₹4.73 करोड़ का गबन, दो अफसरों पर FIR:390 ज्यादा लोगों के भुगतान में हेराफेरी का आरोप, विभूतिखंड थाने में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment