Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में RSS प्रमुख से मिले दोनों डिप्टी सीएम:लखनऊ में 2 दिवसीय प्रवास, मंत्री और संगठन पदाधिकारियों का जमावड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्री भी संघ प्रमुख से मिले। इन मुलाकातों को सरकार-संगठन और संघ के बीच समन्वय के नजरिए से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 फरवरी, बुधवार रात करीब 8 बजे निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर मोहन भागवत से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर चल रहे कार्यक्रमों, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी बातचीत होने की चर्चा है। सुबह डिप्टी सीएम पहुंचे सरस्वती कुंज सीएम के बाद आज, 19 फरवरी की सुबह प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य सरस्वती कुंज पहुंचकर मोहन भागवत से मिले, जहां संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। ब्रजेश पाठक ने भी संघ प्रमुख से शिष्टाचार मुलाकात की। माना जा रहा है कि सरकार की नीतियों, सामाजिक अभियानों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद हुआ। मंत्री और संगठन पदाधिकारियों की भी रही आवाजाही मोहन भागवत के लखनऊ प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी उनसे मिलने पहुंचे। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ संघ प्रमुख से अलग-अलग स्तर पर चर्चा का दौर जारी रहा। राजनीतिक जानकार इन मुलाकातों को आगामी रणनीति और सरकार-संघ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहे हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान संघ और सरकार के बीच लगातार संवाद ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार नहर में गिरने से मां-बाप समेत बेटे की मौत:औरैया में टायर दिखने पर ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस, शादी से रात में लौट रहे थे घर
    Next Article
    गोरखपुर में शिकायतों-धमकी से परेशान शिक्षा विभाग अधिकारी:RTI और IGRS के जरिए परेशान करने आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment