Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह हल्के बादलों ने बढ़ाई उमस:अगले 2 दिन बढ़ता रहेगा गर्मी का पैमाना, इसके बाद एक्टिव होगा मानसून

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। धूप भी है। इससे जोरदार उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात के समय पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सामान्य से अधिक आर्द्रता और तापमान बढ़ने से हीट इंडेक्स (आभासी तापमान) बढ़ गया है। ऐसे में 38 डिग्री तापमान पर 45 डिग्री तापमान का अनुभव हो रहा है। सामान्य से कम हुई बारिश लखनऊ में 4 जुलाई को 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 3.9 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 89 फीसदी कम है। 1 जून से 1 जुलाई के दौरान लखनऊ में कुल 116.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 178.7 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 35 फीसदी कम है। दो दिन बाद बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज और उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी (उड़ीसा तट के पास) में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से मानसून की हवाएं थोड़ा दक्षिण (नीचे) की तरफ खिसक गई हैं। इसके अलावा राज्य में फिलहाल कोई दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। अगले 48 घंटों तक मानसून काफी कमजोर रहेगा। हवा में नमी आर्द्रता ज़्यादा होने और तापमान बढ़ने के कारण हीट इंडेक्स (यानी वह तापमान जो हमें असल में महसूस होता है) बढ़ गया है, जिससे चिपचिपी और उमस वाली गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत की बात है कि यह बदलाव सिर्फ दो दिनों के लिए है। इसके बाद प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर रफ्तार पकड़ेंगी, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर दोबारा शुरू होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवादित जमीन पर मड़ई डालने को लेकर बवाल:आजमगढ़ में पाटीदारों में जमकर मारपीट, FIR दर्ज
    Next Article
    गाजियाबाद में 2 साल की बच्ची से रेप:60 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से की दरिंदगी, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment