Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवादित जमीन पर मड़ई डालने को लेकर बवाल:आजमगढ़ में पाटीदारों में जमकर मारपीट, FIR दर्ज

    20 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के बसुपुर गांव में विवादित जमीन पर मड़ई डालने को लेकर शुक्रवार दोपहर जमकर बवाल हो गया। जमीन को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो शनिवार तीन बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद बसुपुर गांव में पाटीदारों के बीच चल रहे पुराने जमीनी विवाद का है। एक पक्ष में शंभूनाथ, विश्वनाथ और राजनाथ यादव हैं, जबकि दूसरे पक्ष में धीरज यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। विवादित जमीन का मामला पहले से न्यायालय में लंबित है। शादी की तैयारी को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरज यादव पक्ष का कहना है कि उनके परिवार में करीब एक महीने पहले शादी हुई थी। इसके चलते वे अपने कच्चे मकान में जरूरत के मुताबिक कुछ काम कराना चाहते थे, लेकिन कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण पुलिस ने निर्माण की अनुमति नहीं दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने यह कहते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की कि उनके यहां नवंबर में शादी है और तैयारियों के लिए काम कराना जरूरी है। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने रुकवाया काम, कुछ लोगों को थाने ले गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान तनाव और बढ़ गया। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया। घटना के बाद गांव में पंचायत का दौर भी चलता रहा। मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 5 जुलाई - आपके काम की खबर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ दौरे पर; गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन
    Next Article
    लखनऊ में सुबह हल्के बादलों ने बढ़ाई उमस:अगले 2 दिन बढ़ता रहेगा गर्मी का पैमाना, इसके बाद एक्टिव होगा मानसून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment