Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से चल रही हल्की ठंडी हवा:आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, अमौसी एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट डायवर्ट होकर आईं

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही है। धूप निकली हुई है। दोपहर बाद मौसम बदलेगा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट की 15 फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ में आज तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। नमी 56 से 63% के बीच दर्ज हुई। हवा की रफ्तार तेज, उमस भी करेगी परेशान लखनऊ में सोमवार सुबह हवा की रफ्तार करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम में नमी है और दोपहर तक धूप खिली रहेगी। इसके चलते उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी गर्मी गुरुवार से लेकर शनिवार तक एक बार फिर मौसम साफ रहेगा और तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। यानी सप्ताह के अंत तक गर्मी का असर दोबारा तेज हो सकता है। वहीं, अभी लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 99 के आसपास है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सरिया और डंडा बरामद, गाली देने का विरोध करने पर पीटा था
    Next Article
    लखनऊ रूट से चलेगी पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन:15 मई से 15 जुलाई तक मिलेगी सेवा, चारबाग स्टेशन पर होगा स्टॉपेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment