Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से तेज धूप, 43°C पहुंचेगा पारा:शनिवार को लू का यलो अलर्ट; 29 अप्रैल को बारिश के आसार

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आज यानी शुक्रवार को सुबह ही शहर में 32 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह से ही तेज धूप, बेहद कम आर्द्रता ने गर्मी बढ़ा दी है। शनिवार के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। हालांकि, अगले 3-4 दिनों तक लोगों को धूप से बचने की सलाह दी गई है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं बारिश की संभावना शून्य दिखाई जा रही है। वहीं, हवा की रफ्तार सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है। नमी भी बेहद कम, सिर्फ 15 प्रतिशत दर्ज की गई है। कम नमी और तेज धूप मिलकर लखनऊ में तपिश को और बढ़ा रहे हैं। AQI लेवल बढ़ने के साथ प्रदूषण का असर दिखेगा लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि, यह स्थिति बेहद खतरनाक नहीं है, लेकिन गर्मी के साथ प्रदूषण का असर संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। पानी ज्यादा पीना, हल्के कपड़े पहनना और दोपहर के समय धूप से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। अगले 5 दिन का तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 42 डिग्री तापमान पहुंचा, AQI 176 दर्ज:अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी, किसानों की फसलें खराब हुईं
    Next Article
    बाराबंकी में बिंदौरा चौराहे पर डंपर में लगी आग, VIDEO:चंद मिनटों में धुआं उठा और लपटें दिखीं, दमकल कर्मियों ने काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment