Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 42 डिग्री तापमान पहुंचा, AQI 176 दर्ज:अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी, किसानों की फसलें खराब हुईं

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 176 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जबकि 26 अप्रैल को बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। शुक्रवार सुबह 8 बजे जनपद संभल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोपहर में 'लू' के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों ने गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने, शरीर में पानी की कमी न होने देने, देर तक रखा खाना न खाने और प्रदूषित पानी से बचने की सलाह दी है। डॉ. रामलाल यादव ने बताया कि दस्त लगने पर घर पर ही ओआरएस का घोल बनाकर बच्चों को दिया जा सकता है, साथ ही उन्हें ढका हुआ भोजन खिलाना चाहिए। पिछले दिनों संभल और चंदौसी तहसील में हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियां टूट गईं, मक्का की फसल में कीड़ा लग गया और सरसों की फसल खराब हो गई। अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद है। गांव कबीर की सराय के किसान सतीश कुमार ने बताया कि पहले आलू की फसल में नुकसान हुआ था, और अब गेहूं, मक्का, सरसों को भी क्षति पहुंची है। नई फसल मैंथा की बुवाई शुरू हो गई है, जिसे लेकर किसान चिंतित हैं क्योंकि इसमें भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गरीबी में पिता पढ़ न सके, बेटा सिटी टॉपर बना:हाईस्कूल टॉपर दिशा के पिता बोले- एक रोटी कम खाएंगे, बेटी को पढ़ाएंगे
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से तेज धूप, 43°C पहुंचेगा पारा:शनिवार को लू का यलो अलर्ट; 29 अप्रैल को बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment