Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से धूप-छांव का दौर:साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से लखनऊ के आसपास बारिश की संभावना,अब पारे में होगी गिरावट

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह के समय में हल्का बादल छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ के आसपास बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में आज दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ के आसपास के जिलों उन्नाव, रायबरेली और हरदोई में एक से दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके चलते पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा। 1 से 2 डिग्री तक पारा बढ़ेगा। लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जवाबी गोली चलई, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    कौशांबी में अवैध वसूली-तस्करी में संलिप्तता पर सिपाही निलंबित:एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, पुलिस की छवि धूमिल होने का अंदेशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment