Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जवाबी गोली चलई, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लूट के वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, नकदी और एक टेम्पो बरामद किया गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर फरह पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना फरह में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त महेंद्र उर्फ हल्के पुत्र कप्तान सिंह उर्फ सौदान सिंह को ईशान कॉलेज के पास पींगरी कट के निकट रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के रोके जाने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, कुंडल लूट के हिस्से के 4000 रुपये नकद और एक टेम्पो बरामद किया गया है। फरह पुलिस बदमाश के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बारिश, ठंड बढ़ी:तेज हवा चलने से तापमान लुढ़का, सुबह से बादल छाए हैं
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से धूप-छांव का दौर:साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से लखनऊ के आसपास बारिश की संभावना,अब पारे में होगी गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment