Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई:नगर निगम की टीम ने वसूला 27500 रुपए जुर्माना, पॉलीथीन भी जब्त

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। सोमवार को नगर निगम की टीमों ने जोन 3 के जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में सीतापुर रोड क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ 7 चालान काटे गए, जिनसे 4,300 रुपए की वसूली की गई। वहीं, प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 3 चालान जारी कर 2,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 दुकानों पर 21,200 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। इस प्रकार कुल 15 चालानों के माध्यम से 27,500 रुपए की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, सुमित मिश्रा, पुष्कर सिंह पटेल, अंकाक्षा गोस्वामी, प्रवर्तन दल-296 के कार्मिक तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही। एक किलो पालीथीन हुई जब्त जोन-8 सेक्टर-जी और सेक्टर-बी, बरगवां रोड के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। गंदगी फैलाने पर संबंधित दुकानों से 2,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं थर्माकोल के विक्रय और भंडारण पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लगभग 12 दुकानों की जांच के दौरान करीब 01 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहलीगेट पुलिस की कार्रवाई को कोर्ट में देंगे चुनौती:अधिवक्ता वीके शर्मा बोले- सबा फरहत की गिरफ्तारी गलत, वोटर ID विरोधियों की साजिश
    Next Article
    गोरखपुर अरुण निषाद हत्याकांड में 4 अरेस्ट:जिगरी दोस्तों से पिस्टल चेक करते समय चली थी गोली, साथ में बनाते थे रील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment