Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर अरुण निषाद हत्याकांड में 4 अरेस्ट:जिगरी दोस्तों से पिस्टल चेक करते समय चली थी गोली, साथ में बनाते थे रील

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर सोमवार पूरे दिन हमीनपुर तेनुअहिया गांव से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। परिजन गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस और सीओ को तैनात कर दिया गया था। दिन भर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। देर रात पुलिस ने हत्या के आरोप में अरुण के 04 दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी विशाल समेत दो की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों में 02 नाबालिग हैं। पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन अरुण और उसके साथी बाइक से खेल मैदान में पहुंचे थे। आरोप है कि विशाल अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर आया था और साथियों को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो अरुण के पेट में लग गई। गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सभी दोस्तों की अरुण के साथ कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी साथ में रील्स भी बनाते थे। दोपहर बाद अरुण का पोस्टमार्टम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद छामू धान पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कई नेता भी परिवार को ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार की शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेन्द्र को नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू की तो नामजद आरोपी फर्टिलाइजर निवासी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपित बिट्टू निषाद समेत तीन को पकड़ लिया। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ में यह पूरा मामला दूसरे एंगल की तरफ ही मुड़ने लगा। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल अपने साथ कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर ले आया था। अरुण और अन्य को पिस्टल दिखा रहा था। इस दौरान गोली चली और अरुण के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि वह पिस्टल कहां से लेकर आया था इसका मकसद क्या था इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि विशाल की गिरफ्तारी के बाद अन्य मामलों की जानकारी सामने आएगी। फुटेज में घेरा बनाकर खड़े हैं सभी सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक से चार लोग जाते दिख रहे हैं। जिसमें विशाल और अरुण भी शामिल हैं। वहीं खेल के मैदान में एक घेरा बनाकर अरुण और 06 आरोपी कुछ देख रहे हैं। इस बीच गोली चलती है और अरुण मैदान में गिर जाता है। जबकि उसके साथी एक-एक कर भागने लगते हैं। इस बीच गोली की आवाज सुनकर और अरुण को जमीन पर गिरा देखकर कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाती हैं लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं। पेंट पालिश का काम करता था अरुण चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। दो भाइयों में बड़ा था अरुण अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पालिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अरुण की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई:नगर निगम की टीम ने वसूला 27500 रुपए जुर्माना, पॉलीथीन भी जब्त
    Next Article
    मोहम्मदगंज में अवैध मदरसे पर बवाल के बीच ग्राउंड रिपोर्ट:ग्रामीणों ने घरों के बाहर लिखे 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment