Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से अधिक रहेगा पारा:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हल्की राहत फिर तेजी से बढ़ेगी गर्मी

    14 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। दिन में पारा सामान्य से अधिक रहेगा। इस बीच हल्की हवा का असर भी बना हुआ है। सड़क पर धूल उड़ने के चलते आवाजाही करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड का असर बना हुआ है। अभी और बढ़ेगा पारा प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से आगामी सप्ताह के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में BJP ने की SIR को लेकर बैठक:6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा
    Next Article
    मेयर और पार्षद के नाम का लगा पत्थर:कानपुर के होली गंगा मेला की तैयारी के लिए पार्क में काम शुरू, तीसरे दिन विवाद थमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment