Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में समर वेकेशन के बाद खुले स्कूल:तिलक-फूलों से हुआ स्टूडेंट्स का स्वागत, आज से 'स्कूल चलो अभियान' भी शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में करीब डेढ़ महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद 1 जुलाई से सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। नए सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। लंबी हॉलिडे के बाद दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि स्कूल परिसर एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से गुलजार हो गए। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत हो गई है। राजधानी में 58 राजकीय, 98 अशासकीय सहायता प्राप्त और 500 से अधिक निजी स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के अधिकांश स्कूल भी आज से खुल गए। सुबह 7:30 बजे से स्कूलों में नियमित क्लासेज शुरू हुईं। स्कूल खुलने से एक दिन पहले जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के निर्देश पर सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, कक्षाओं और परिसर की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्कूल परिसरों में पौधरोपण के निर्देश भी दिए गए हैं। आज से अभियान का आगाज इसी के साथ प्रदेश सरकार के निर्देश पर 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत हो गई है। यह अभियान 1 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया। नए विद्यार्थियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे नए वातावरण में सहज महसूस कर सकें। चुटकी भंडार स्कूल की छात्राएं नए स्कूल में पढ़ेंगी हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कालेज के सील किये जाने के बाद यहां की 97 छात्राओं का समायोजन आसपास के दूसरे स्कूलों में करा दिया गया है। ये छात्राएं बुधवार यानी आज से नए स्कूल में पढ़ाई करेंगी। बची छात्राओं का भी दाखिला कराया जाएगा। यहां की शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इनसे स्कूलों के विकल्प लिये गए हैं। स्कूल प्रबंधक पवन वर्मा ने नए स्कूल के भवन के लिये चार करोड़ का स्टीमेंट तैयार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या, सोने की चेन और कुंडल ले गए बदमाश
    Next Article
    राममंदिर-कोष सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की काशी से जॉइनिंग:सिक्योरिटी एजेंसी ने हायर किए थे 22 कर्मचारी, अयोध्या में 6 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment