Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने 1912 का कार्यालय घेरा, प्रदर्शनकारी बोले स्मार्ट मीटर धोखा है

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हुसैनगंज स्थित 1912 के ऑफिस पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने पूरा ऑफिस घेर कर नारेबाजी किया। कार्यालय के अंदर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं जमा हो गई और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए इसे बंद करने की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे सपा नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर धोखा है धोखा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हम सभी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी गई और ₹10000 जुर्माना की बात कही गई। स्मार्ट मीटर हमें स्वीकार नहीं है इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक स्मार्ट मीटर लगा बंद नहीं हो जाएगा विरोध चलता रहेगा। प्रदर्शन में शामिल सदर कैंट की निवासी सुशील ने कहा कि यह मीटर हम लोगों के समझ में नहीं आ रहा। जब मीटर लगाने आए तो कई घंटे तक बिजली गुल रही। पैसे डालने के बाद भी बिजली कट जाती है स्मार्ट मीटर एक धोखाधड़ी है यह मीटर क्यों लग रहा है। हमें को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। इसके बारे में सही जानकारी भी नहीं है। मीटर गुमराह करके जबरदस्ती लगा दिया गया। पहले ₹ 1500 बिल देते थे अब 3500 से 4000 के बीच बिजली बिल दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे सपा नेता प्रदीप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस सरकार से और स्मार्ट मीटर से परेशान हो चुकी है। हम लोग विरोध प्रदर्शन करके जनता की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 2027 में यूपी की जनता स्मार्ट मीटर लगाने वालों को सबकसिखाएगा। समाजवादी पार्टी जनता का दर्द समझता है इसलिए हमारी सरकार बनने के बाद 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अमरूद की सघन बागवानी पर प्रशिक्षण:वैज्ञानिक विधि से किसान प्रति हेक्टेयर 30-40 मीट्रिक टन उत्पादन ले सकते हैं
    Next Article
    हल्दीरामपुर-छपिया अग्निकांड: राहत से पुनर्निर्माण की ओर बढ़ता गांव:बेल्थरा रोड में नवजीवन स्कूल ने बांटी राहत किट, सरकार ने भी दी आर्थिक सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment