Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में समस्याओं पर नाराज लोग:महिलाएं बोलीं सड़क नहीं बनने से डिप्रेशन में आकर व्यक्ति ने फांसी लगाई, बोले कोई सुनने वाला नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हाउस टैक्स की समस्या लेकर लोग पहुंचे। सरोजनीनगर द्वितीय के हरिओम नगर से कई लोग शिकायत करने पहुंचे। मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल से महिलाओं ने कहा कि सड़क नही बनने से लगातार जलभराव हो रहा। कोई सुनने वाला नहीं है। इससे परेशान होकर एक व्यक्ति डिप्रेशन में आ गया। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद स्थानीय पार्षद राम नरेश रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक राजेश्वर सिंह की तरफ से नालियों और सड़क निर्माण का पत्र मेयर को दिया। इस बीच मेयर ने पार्षद को मौके पर पत्र लौटा दिया। वहीं, पार्षद ने कहा कि मेयर और नगर आयुक्त के सहयोग से उनके क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। वहीं, समाधान दिवस में कुल 191 शिकायत आई है। इसमें से 84 शिकायत सिर्फ हाउस टैक्स में आई है। जलकल की 8 शिकायत आई है। महिला बोली खस्ताहाल के चलते पति ने फांसी लगाई हरिओम नगर की गुड़िया ने बताया कि उनके पति ने फांसी लगा ली थी। न नाली है न सड़क है। इसके चलते आए दिन लोगों से झगड़ा होता था। परेशान हो गई हूं। कोमल श्रीवास्तव ने बताया कि गुड़िया ने नया मकान बनाया था। पानी निकलने की जगह नहीं थी। पानी निकलने में दिक्कत थी। इसलिए परेशान होकर फांसी लगा ली। हम लोग गोंद में लेकर बच्चो को जाते हैं। गली में एम्बुलेंस नहीं आ पाती है। बोले चारपाई पर जाता है शव अभय द्विवेदी ने बताया कि सरोजनीनगर द्वितीय का रहने वाला हूं। बारिश में एम्बुलेंस भी नहीं आती है। शव को भी चारपाई पर लेकर जाना पड़ता है। इसके कारण समस्या बनीं हुई है। नेहा अग्निहोत्री ने बताया कि बहुत समस्या है हरिओम नगर में सबसे अधिक समस्या सड़क की है। रात में कूरियर और डिलीवरी वाले भी नहीं आते हैं। पार्षद से भी शिकायत की है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। हम परेशान हैं। सरोजनीनगर द्वितीय से पार्षद राम नरेश रावत ने बताया कि अभी मेयर और नगर आयुक्त ने हरि ओम नगर में 45 लाख रुपए सड़क निर्माण के लिए दिया था। उसके लिए 500 मीटर सड़क बनी है। पिछले 35 साल से सड़क पर निर्माण कार्य नहीं हुआ। पहली बार पार्षद हूं, लगातार काम कर रहे हैं। आरोप बेटी के नाम घर किया, लेकिन पैसा मांगा जा रहा जोन 5 आनंद नगर लखनऊ के चंद्रिका सिंह ने आरोप लगाया कि हमने अपनी बेटी के नाम पर अपना घर कर दिया है, लेकिन नगर निगम के लोग इसे चढ़ा नहीं रहे हैं। हमसे पैसा मांगा गया तो शिकायत की, इसके बाद से हमे सिर्फ दौड़ाया जा रहा है। आज मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिकायत की है, तो बोला गया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। आरोप नाली का पानी रोका समस्या बढ़ी राजेश यादव ने बताया कि एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के रहने वाले हैं। घर के पास में पानी का जमाव है। पार्क के पास में नाली को रोक दिया गया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। करीब 5 साल से समस्या है। रुद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति ने नाली पे कब्जा कर लिया है। वह खुद को एचआईजी कॉलोनी में रहते हैं। हम लोगों की समस्या को सुन नहीं रहे हैं कोई मदद नहीं करने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में तीन दुकानों में चोरी:हथियापुर में कपड़ा और सराफा से लाखों के समान गायब, सीओ सिटी ने की जांच
    Next Article
    मेरठ में शॉर्ट सर्किट से झुग्गियों में आग:महिला ने भागकर बचाई जान, बिजली घर भी चपेट में आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment