Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सेनेटरी शोरूम व सुपर मार्ट में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी व कीमती सामान पार किया, भागने के दौरान एक गड्डी गिरा दी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ गुडंबा और मड़ियांव थानाक्षेत्र में देर रात चोरों ने दो शोरूमों को निशाना बनाया। गुडंबा इलाके में सेनेटरी की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने करीब 22 लख रुपए का सामान व नगदी पार कर दी। वहीं मड़ियांव में सुपरमार्ट का शटर काटकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गुडंबा निवासी आदित्य कल्याणपुर रिंग रोड पर अवध सैनिटरी स्टोर नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया रविवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान अर्थव्यवस्था मिला। ऑफिस में रखा 8 लाख 54 हजार गायब थे। इसके बाद अंदर की तरफ देखा गया सामान बिखरा पड़ा था हालांकि एक 50 हजार की गड्डी वहीं पड़ी थी। जो चोरों से भगाने के दौरान गिर गई। स्टोर में रखा सेनेटरी से जुड़ा महंगा आइटम भी उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब 13 से 14 लख रुपए है। चोर सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई राउटर भी उखाड़ ले गए। चोर पीछे खाली पड़े मकान से सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मड़ियांव इलाके में दिलीप राजपूत की अनमोल सुपरमार्ट नाम से दुकान है। जहां रविवार-सोमवार के बीच रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृतक आश्रित कर्मचारियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:लखीमपुर में लिपिक पद सृजित करने और योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत करने की मांग
    Next Article
    अभ्युदय योजना में CUET कोर्स शुरू:बलरामपुर में थारू अंचल के विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का नया अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment