Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा:सैलरी और फंड मिलाकर पा रहा ₹35.73 लाख, खर्च किए 68.26 लाख रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACB) ने उसके खातों की जांच की तो पता चला कि उसे सैलरी और फंड आदि से 35.73 लाख रुपए मिलते हैं। इसके उलट उसने एक साल में 68.26 लाख रुपए खर्च किए हैं। आरोपी सिपाही राहुल कुमार शुक्ला की तैनाती बीबीडी थाने में है। ACB की संस्तुति के बाद उसी के तैनाती थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। वह पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के पंचमखेड़ा की मीरा विहार कॉलोनी में रहता है। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थानाक्षेत्र के शहाबपुर का रहने वाला है। 2003 में हुई थी पुलिस में नियुक्ति भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक व जांचकर्ता वकील पांडेय की जांच में सामने आया कि राहुल कुमार शुक्ला की पुलिस विभाग में नियुक्ति 26 अप्रैल 2003 को हुई थी। जांच के दौरान उनकी वैध आय (वेतन, भत्ता, एरियर और बैंक स्रोतों सहित) 35,73,314 रुपए आंकी गई। सिपाही का खर्च 68,26,496.34 रुपए निकला। यानी आय से 32,53,182.34 रुपए अधिक खर्च, जो करीब 91.04% ज्यादा है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर बीबीडी इंस्पेक्टर रामसिंह ने आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला:एक भारतीय की मौत; भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
    Next Article
    डेमू ट्रेन की चपेट में बुजुर्ग महिला की मौत:क्रॉसिंग पार करते समय हादसा, बरेली से पीलीभीत आई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment