Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET की तैयारी कर रही छात्रा से रेप:कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

    1 hour ago

    1

    0

    ​लखनऊ में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रही बस्ती की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ निवासी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात अपने एक दूर के रिश्तेदार अजमत खां से एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया। मेडिकल की पढ़ाई में मदद करने के बहाने उसे एक कैफे में मिलने बुलाया। आरोप है कि कैफे में अजमत ने धोखे से युवती के फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि फोटो डिलीट करने के नाम पर आरोपी ने उसे लखनऊ के विकास नगर स्थित कछनार हाउस बुलाया। वहां आरोपी ने उसे कॉफी पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। युवती के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसी वीडियो का डर दिखाकर वह छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। ​जान से मारने की धमकी छात्रा ने जब वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें की, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी अजमत खां, निवासी अलीपुर, जियानपुर (आजमगढ़) के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा
    Next Article
    हमीरपुर में आपदा मित्रों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन:मानदेय और रोजगार की मांग, बोले- आपदा में काम के बाद भी बेरोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment