Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में आपदा मित्रों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन:मानदेय और रोजगार की मांग, बोले- आपदा में काम के बाद भी बेरोजगार

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में गुरुवार को आपदा मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आपदा मित्र एसोसिएशन के बैनर तले पहुंचे इन मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उनका कहना है कि वे आपदा के समय लोगों की मदद करते हैं, लेकिन उन्हें आज तक न तो मानदेय मिला है और न ही प्रोत्साहन राशि, जिसके कारण वे बेरोजगार हैं। आपदा मित्रों ने बताया कि वे हर आपदा में प्रशासन और आम जनता की सहायता करते हैं। इसके बावजूद, उन्हें सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन राशि या मानदेय नहीं दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि उन्हें किसी सरकारी विभाग से जोड़ा जाए और नियमित मानदेय सुनिश्चित किया जाए। एक प्रमुख मांग यह भी थी कि घोषित 5 लाख रुपये के बीमा को तत्काल लागू किया जाए और उसकी राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाए। उन्होंने सभी आपदा मित्रों और सखियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, फायर ब्रिगेड और मुख्यमंत्री सुरक्षित विद्यालय जैसी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें आपदा कर्मचारी घोषित करने की भी अपील की। इसके अतिरिक्त, आपदा मित्रों ने स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ और रिटायरमेंट जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं की गारंटी देने की मांग की। उन्होंने सभी आपदा मित्रों के लिए न्यूनतम वेतनमान 26,910 रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित करने की भी अपील की। आपदा मित्र एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ऋषभ यादव ने कहा कि सरकार आपदा के समय उनसे काम तो लेती है, लेकिन बदले में उन्हें न तो प्रोत्साहन राशि मिलती है और न ही मानदेय। उन्होंने सरकार से आपदा मित्रों की स्थायी बहाली करने और उन्हें किसी विभाग से जोड़कर रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET की तैयारी कर रही छात्रा से रेप:कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए
    Next Article
    चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार:बागपत पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment