Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिप्ला ने किया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम:शास्त्री मोंटेसरी स्कूल में बच्चों को अस्थमा के लक्षण और बचाव बताए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित शास्त्री मोंटेसरी स्कूल में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम औषधि निर्माता कंपनी सिप्ला की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम ड्रीम क्रिएशन एडवरटाइजिंग एजेंसी के सहयोग से किया गया । कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शशि अग्रवाल और मीडिया प्रभारी विभोर कुमार उपस्थित रहे। शिक्षकों में मिश्रीलाल, इंदिरा शर्मा, सिम्मी तिवारी, शकुंतला शुक्ला और दरवेश कुमार भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से एक लघु फिल्म दिखाकर बच्चों को अस्थमा रोग के लक्षण, बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि अस्थमा से पीड़ित साथियों के साथ सामान्य व्यवहार करना चाहिए और उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को कार्टून वाले स्टीकर वितरित किए गए, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। स्कूल प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दस्तक यूथ फेस्टिवल 2026 का समापन:18वें सीजन में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
    Next Article
    ललितपुर के 1.10 लाख किसानों को 60.34 करोड़ रुपए मिले:खरीफ फसल बीमा योजना के तहत खातों में धनराशि वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment