Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सरकारी आवास में युवक का शव मिला:तौलिये के सहारे फंदे से लटककर दी जान, मां के साथ रहता था

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोसाईगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बने सरकारी आवास में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हरदोई जिले के मछरेटा निवासी मनीष (27) पुत्र सेवाराम के रूप में हुई है। उसकी मां उषा देवी सीएचसी गोसाईगंज में काम करती हैं और उन्हें ही यह सरकारी आवास मिला था, जहां मनीष रहता था। पुलिस को रविवार सुबह करीब 7:50 बजे डायल 112 से घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि मनीष ने शनिवार रात कमरे की छत पर लगे पंखे से तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सुबह परिवार को पता चलने पर पुलिस को बताया गया। मृतक का करीब तीन साल का एक बेटा भी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवमूरत पासी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कौशांबी जिलाध्यक्ष:समर्थकों में खुशी, कहा- संगठन में मिली नई जिम्मेदारी; पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
    Next Article
    अग्रसेन जयंती पर मैनपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा:श्री अग्रवाल सभा ने दो दिवसीय महोत्सव का किया शुभारंभ, कलाकारों ने प्रस्तुत की झांकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment