Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवमूरत पासी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कौशांबी जिलाध्यक्ष:समर्थकों में खुशी, कहा- संगठन में मिली नई जिम्मेदारी; पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें कौशांबी जिले की जिम्मेदारी शिवमूरत उर्फ भैयन पासी को सौंपी गई है। उनके नाम की घोषणा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने की। शिवमूरत पासी कौशांबी के तरहमील गांव के रहने वाले हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी के तौर पर देखा है। अपनी नियुक्ति पर शिवमूरत पासी ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन मां के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महावीर जाटव जिलाध्यक्ष बने:पहले नगर अध्यक्ष रहे, वर्तमान में पालिका सभासद; समर्थकों-कार्यकर्ताओं में खुशी
    Next Article
    लखनऊ में सरकारी आवास में युवक का शव मिला:तौलिये के सहारे फंदे से लटककर दी जान, मां के साथ रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment