Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत:लखनऊ में अचानक सामने आई स्कूटी, बुलेट समेत छात्र डिवाइडर से टकराया

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने से स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं के छात्र का सिर डिवाइडर से टकराकर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र के दोस्तों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- एक पल में सब खत्म हो गया। मृतक की पहचान गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड के रहने वाले नैतिक कुमार (17) के रूप में हुई। नैतिक के पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। घटना रविवार सुबह की जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-5 के सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… हादसे के दौरान नैतिक बाइक से उछलकर गिरा और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना में उसके साथ मौजूद आदित्य श्रीवास्तव और कृष्ण सिंह भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम से किया इनकार पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी के अनुसार घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोस्त ने लाइव वीडियो पोस्ट कर लिखा- सब खत्म हो गया हादसे के बाद छात्र के दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट कर लिखा- एक पल में सब खत्म हो गया। एएसपी का बेटा भी गवां चुका है जान 21 नवंबर 2023 को तड़के ASP एसपी श्वेता श्रीवास्तव का 9 साल का इकलौता बेटा नामिश घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था। साथ में श्वेता श्रीवास्तव और ट्रेनर भी मौजूद थे। G-20 रोड पर कोच के साथ स्केटिंग प्रैक्टिस करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने नामिश को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से नामिश हवा में करीब 15 फीट तक उछल गया। इसके बाद वह जमीन पर गिरा, जिससे उसके सिर-पेट में गंभीर चोट आईं। मुंह-नाक से ब्लीडिंग होने लगी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। चेकिंग के दावे फेल गोमतीनगर विस्तार इलाके में अक्सर स्टंटबाजी और रीलबाजी के वीडियो वायरल होते हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने पुलिस के सभी दावों की पोल खोल दी है। सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क में टहलने आने वाले लोगों पर भी लगातार खतरा बना रहता है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें ग्रीन कॉरिडोर सड़क पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा: सीवर लाइन लीकेज से धंसी रोड, लखनऊ में 2 दिन पहले रक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया था लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सीवर लाइन में लीकेज होने के कारण सड़क में करीब पांच फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग ने मौके पर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहदान अभियान अब हुआ हाईटेक:विधानसभा अध्यक्ष ने किया dehdan.com का लोकार्पण; 23 साल पहले कानपुर से शुरू हुआ था आंदोलन
    Next Article
    बचपन का खिलौना बना हकीकत:कानपुर की मैकेनिकल इंजीनियर अंशिका बनीं मिस यूपी फर्स्ट रनर-अप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment