Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देहदान अभियान अब हुआ हाईटेक:विधानसभा अध्यक्ष ने किया dehdan.com का लोकार्पण; 23 साल पहले कानपुर से शुरू हुआ था आंदोलन

    4 hours ago

    1

    0

    मानवता की सेवा के लिए शुरू किया गया 'युग दधीचि अभियान' अब ग्लोबल होने जा रहा है। रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस अभियान की आधिकारिक वेबसाइट dehdan.com का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट के जरिए अब दुनिया के किसी भी कोने से लोग देहदान की प्रक्रिया और इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। समारोह में सतीश महाना ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं इस आंदोलन का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि 23 साल पहले कानपुर महानगर की गलियों से शुरू हुआ यह अनूठा आंदोलन आज 'युग दधीचि अभियान' के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में फैल चुका है और अब डिजिटल माध्यम से विश्वव्यापी बनने की ओर अग्रसर है। 319 मृतदेह दान कर चुके हैं 'दधीचि', 21 मेडिकल कॉलेजों को मिली मदद अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर ने बताया कि अब तक इस आंदोलन के माध्यम से प्रदेश के 21 राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 319 मृतदेह दान की जा चुकी हैं। ये देह चिकित्सा शिक्षा ले रहे छात्रों के शोध और अध्ययन के काम आ रही हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप दीक्षित ने वेबसाइट की तकनीकी खूबियों के बारे में बताया कि कैसे इस पर उपलब्ध फॉर्म और देहदान से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब लोगों की शंकाएं दूर करेंगे। इस वेबसाइट को तैयार करने में अंशुमान दीक्षित का विशेष तकनीकी सहयोग रहा है। दिवंगत संतोष अग्रवाल का सपना हुआ साकार समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोल्डी मसाले के निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय संतोष कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने इस वेबसाइट का सपना देखा था। आज उनके न रहने पर यह वेबसाइट साकार हुई है, जो उनके विजन को आगे बढ़ाएगी। अभियान के संरक्षक राजीव महाना, डॉ. उमेश पालीवाल और पं. शेषनारायण त्रिवेदी 'पप्पू भैया' ने भी डिजिटल विस्तार पर प्रसन्नता जाहिर की। इटावा तक होगा विस्तार, संकल्पकर्ताओं का हुआ सम्मान भरथना से आए अनिल दीक्षित ने इस अभियान को इटावा क्षेत्र में और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राम सेवक पाल, प्रताप साहनी और सुरभि आर्या सहित कई देहदान संकल्पकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के सदस्य संजय भारती, उत्कर्ष मिश्रा और प्रकाश धवन ने अतिथियों का स्वागत किया। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीति पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। अंत में दिवंगत देहदानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बोगनवेलिया उत्सव का समापन:51 लोग सम्मानित, राज्यपाल बोलीं- गर्मी में आंखों को ठंड पहुंचाने वाला फूल
    Next Article
    लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत:लखनऊ में अचानक सामने आई स्कूटी, बुलेट समेत छात्र डिवाइडर से टकराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment